World
नेतन्याहू के लिए नई सियासी चुनौती, कौन हैं इजरायल के गादी आइजेनकोट?
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल की राजनीति इन दिनों एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। दशकों से सत्ता के केंद्र में काबिज प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने एक ऐसा चेहरा खड़ा हो गया है, जिसने उनकी राजनीतिक जमीन हिला दी है
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल की राजनीति इन दिनों एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। दशकों से सत्ता के केंद्र में काबिज प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने एक ऐसा चेहरा खड़ा हो गया है, जिसने उनकी राजनीतिक जमीन हिला दी है। यह चेहरा हैं इजरायल के पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट।
गादी आइजेनकोट ने इजरायली सेना (IDF) में 41 साल तक अपनी सेवाएं दी हैं। वे 2015 से 2019 तक इजरायल डिफेंस फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ (सेना प्रमुख) रहे हैं। आइजेनकोट की खासियत है कि पहचान मु्ख्य रूप से एक सैन्य अधिकारी की रही है, साथ ही उनकी सादगी और साफ बोले की शैली उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
