World
अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने फिशआई लेंस से कैमरे में कैद किया ऑरोरा, दिखा पृथ्वी का जादुई नजारा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अंतरिक्ष से पृथ्वी पर दिखने वाली 'ऑरोरा' की बेहद अनोखी और दुर्लभ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को एक खास फिशआई लेंस के जरिए खींचा गया है, जिससे हमारी पृथ्वी एक
लेखक Digital Desk90K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अंतरिक्ष से पृथ्वी पर दिखने वाली 'ऑरोरा' की बेहद अनोखी और दुर्लभ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को एक खास फिशआई लेंस के जरिए खींचा गया है, जिससे हमारी पृथ्वी एक चमकते हुए हरे गोले की तरह नजर आ रही है। रंग-बिरंगी रोशनी के इस अद्भुत नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया है।
डॉन पेटिट ने तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस दृश्य को कैद करने के लिए फिशआई लेंस का इस्तेमाल किया। यह लेंस किनारों से दृश्य को मोड़कर एक घुमावदार प्रभाव पैदा करता है, जिसके कारण पृथ्वी अंतरिक्ष में चारों तरफ से हरे रंग की रोशनी से घिरे एक चमकीले गोले जैसी दिखाई दे रही है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
