डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फिर एक बार ईरान पर हमला करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने इस हमले को 'लिटिल एपिक फ्यूरी' कहा है। ट्रंप का दावा है कि इस हमले के बाद ईरान उनकी सभी शर्तें मानने को मजबूर हो जाएगा।
अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुआ ये युद्ध अभी तक किसी समझौते पर नहीं पहुंचा है। वहीं अमेरिका की इस चेतावनी का ईरान ने भी पलटवार किया है और अमेरिका को 'आग से न खेलने' की चेतावनी दी है।