डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कनाडा को ट्रेड में रियायत देते हुए कुछ टैरिफों को हटाने की घोषणा शुक्रवार को की। ट्रंप ने इससे पहले रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील देते हुए भारत और चीन को राहत दी थी।
राष्ट्रपति ट्रंप का ये फैसला मध्यावधि चुनावों से दो हफ्ते पहले आया है। इस पर एक रिपब्लिकन उम्मीदवार ने दावा किया है कि उन्होंने ही इस बदलाव के लिए पैरवी की थी जिस पर राष्ट्रपति ने फैसला लिया है।