जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फ्रांस में शनिवार को देशव्यापी प्रदर्शनों से पहले शुक्रवार को राजधानी पेरिस से सटे शहर ट्रेप्स में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 साल की लड़की समेत चार लोग घायल हो गए। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच आंतवाद रोधी अभियोजन कार्यालय को सौंप दी गई।
आरोपित को यूरोपीय मूल का बताया गया है, जिसने अपनी कार से गोलीबारी की। उसने अफ्रीकी और उत्तर अफ्रीकी मूल के लोगों पर फायरिंग की।