World
तिब्बत में 5 घंटे के अंदर तीन बार आया भूकंप, भारत से लेकर चीन-अफगानिस्तान में भी लगे झटके
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार रात करीब 10:33 बजे (1433 GMT) तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद आज फिर भूकंप आया। यहां पांच घंटे में तीन बार भूकंप आया। साथ ही चीन, अफगानिस्तान और भारत में भी भूकंप के झटके लगे हैं
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार रात करीब 10:33 बजे (1433 GMT) तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद आज फिर भूकंप आया। यहां पांच घंटे में तीन बार भूकंप आया। साथ ही चीन, अफगानिस्तान और भारत में भी भूकंप के झटके लगे हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहला भूकंप रात एक बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसके बाद रात दो बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया। फिर सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 4.5 की तीव्रता का तीसरा भूकंप आया।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
