डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंग के मैदान में अपने लड़ाके और ड्रोन से दुश्मन को परेशान करने वाले हूती विद्रोही अब नए तरह के हथियार से लड़ रहे हैं। हूतियों का नया हथियार को कोई मिसाइल या ड्रोन नहीं है।
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक यह विद्रोही गुट जेफ्री एपस्टीन की फाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। जी हां वही जेफ्री एपस्टीन जो पेशे से फाइनेंसर और अमेरिकी यौन अपराधी रहा। हूती इसी की रिपोर्ट और फाइलों का इस्तेमाल कर सऊदी अरब को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।