डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सुरक्षा विश्लेषकों और खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई और सैन्य हमले करने की तैयारी कर रहा है।
माना जा रहा है कि अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद इन हमलों को अंजाम दिया जा सकता है। इस संभावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने अतिरिक्त लड़ाकू जहाजों, युद्धपोतों और सैनिकों की तैनाती काफी बढ़ा दी है।