डिजिटल डेस्क, ताइपे। टाइफून चांपी आज शनिवार तड़के ताइवान के पास से गुजरा। इस तूफान की वजह से कई पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लहरों में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हैं।
रॉयटर्स के मुताबिक, अब यह तूफान कमजोर पड़ गया है और उत्तर की ओर चीनी तट की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन इसके केंद्र के पास हवा की रफ्तार अभी भी करीब 126 किमी प्रति घंटा थी।