World
माइकल डेल की वह 'एक पन्ने' की रिपोर्ट, जिसने बदल दी उनकी जिंदगी और खड़ी कर दी अरबों की कंपनी
डिजिटल डिस्क, वॉशिंगटन। डेल कंपनी के फाउंडर और सीईओ माइकल डेल ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने अपनी कंपनी के शुरुआती दिनों का 42 साल पुरान
लेखक Shubham Kumar58K पढ़े गए

डिजिटल डिस्क, वॉशिंगटन। डेल कंपनी के फाउंडर और सीईओ माइकल डेल ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने अपनी कंपनी के शुरुआती दिनों का 42 साल पुराना एक फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट शेयर किया है, जिसने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा ही बदल दी थी।
पूरी बात को ऐसे समझिए कि 42 साल पहले, माइकल डेल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के अपने कॉलेज हॉस्टल के कमरे से कंप्यूटर अपग्रेड करने का बिजनेस चलाते थे। जब उनके माता-पिता ने उनके बिजनेस की तरक्की और कमाई का यह पहला पन्ना देखा, तो वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने माइकल को कॉलेज वापस न जाने और अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान देने की इजाजत दे दी।



