जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र स्यूटा में बड़े पैमाने पर अवैध घुसपैठ के प्रयास में मरनेवालों की संख्या 67 पहुंच गई है। स्पेन सरकार का दावा है कि अवैध रूप से सीमा में घुस आए ज्यादातर लोग वापस मोरक्को चले गए हैं, जबकि कुछ लोगों को जमीनी रास्ते से वापस भेज दिया गया है।
पूरे यूरोप में हड़कंप मचानेवाली घटना के बाद स्पेन सरकार ने शनिवार को मोरक्को से लगने वाली समुद्री सीमा पर 500 मीटर लंबी नई सुरक्षा दीवार बनाने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि शुक्रवार को 60 हजार प्रवासियों ने एक साथ सीमा पार करने की कोशिश की, जिससे अभूतपूर्व मानवीय और सुरक्षा संकट पैदा हो गया।