रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पहल वाली शांति योजना के अनुसार हमास कुछ शर्तों के साथ हथियार डालने के लिए तैयार हो गया है लेकिन इजरायल ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ट्रंप ने कहा है कि हमास के हथियार डालने के लिए तैयार होने से क्षेत्रीय शांति के लिए उनकी योजना ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंच गई है। दावा किया कि हमास के निर्णय से इजरायल बहुत खुश है।