World
अवैध प्रवासी ट्रक चालकों पर ट्रंप की सख्ती, सेवानिवृत्त सैनिकों नौकरी देने का किया एलान
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूर्व सैनिकों को रोजगार देने और अवैध प्रवासी ट्रक चालकों पर कार्रवाई तेज करने के उद्देश्य से 'फ्रीडम हालर्स' नामक नई पहल की घोषणा की है।
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूर्व सैनिकों को रोजगार देने और अवैध प्रवासी ट्रक चालकों पर कार्रवाई तेज करने के उद्देश्य से 'फ्रीडम हालर्स' नामक नई पहल की घोषणा की है।
इस योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त कर्मियों को ट्रक चालक के रूप में भर्ती करने और उन्हें कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) हासिल करने में प्राथमिकता दी जाएगी।
ट्रंप ने परिवहन मंत्री सीन डफी और कार्यवाहक श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग की मौजूदगी में कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अवैध रूप से देश में रह रहे ट्रक चालकों को अमेरिकी सड़कों से हटाकर उनकी जगह योग्य पूर्व सैनिकों को अवसर देना है। उन्होंने इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार, दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया।



