World
अमेरिका में बड़ा हादसा: कैलिफोर्निया में एफ -35बी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट बचा
एपी, वाशिंगटन। दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक एफ -35बी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यूएस मरीन कार्प्स ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सैन डिएगो में मिरामार एयर बेस के पास हुई इस दुर्घटना में पायलट बच गया। उसे मेडिकल से
लेखक Digital Desk25K पढ़े गए

एपी, वाशिंगटन। दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक एफ -35बी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यूएस मरीन कार्प्स ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सैन डिएगो में मिरामार एयर बेस के पास हुई इस दुर्घटना में पायलट बच गया। उसे मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। पायलट की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
अमेरिकी मरीन के बयान में इस घटना को क्लास ए दुर्घटना बताया गया है। यह दुर्घटना की सबसे गंभीर श्रेणी है और इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब नुकसान 20 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक हो या कोई सैन्य विमान नष्ट हो जाए।



