World
पाकिस्तान में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, अज्ञात हमलावरों दो पुलिसकर्मियों को सरेआम गोलियों से भूना
पीटीआई, पेशावर । पाकिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी मारे गए। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में घटी। किस
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी मारे गए। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में घटी। किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आतंकवाद विरोधी विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, जिले की दराबन तहसील में शाह आलम मोड़ के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस वैन पर गोलीबारी की।



