World
गुलाम जम्मू-कश्मीर में मुनीर की सेना की बर्बरता जारी, चार दिनों में 50 की मौत
जेएनएन, नई दिल्ली। गुलाम जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में पिछले दो महीने से जारी जनआंदोलन के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रही ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने दावा किया है कि पिछले चार दिनो
लेखक Jagran News64K पढ़े गए
-1785593129780.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जेएनएन, नई दिल्ली। गुलाम जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में पिछले दो महीने से जारी जनआंदोलन के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रही ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने दावा किया है कि पिछले चार दिनों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
आइएएनएस के अनुसार, जेएएसी के सदस्य सरदार उमर नाजिर कश्मीरी ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर कहा कि बीते चार दिनों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बेहद कठोर कार्रवाई की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बलपूर्वक दबाने की कोशिश की जा रही है।



