World
ट्रंप की शांति योजना के बीच गाजा पर इजरायल ने किया हमले, दो की मौत
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण में हमास के हथियार डालने के लिए तैयार होने के बाद इजरायल ने शनिवार को फिर से गाजा पर हमला कर दो लोगों को मार डाला। साथ ही दवाओं के गोदाम
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण में हमास के हथियार डालने के लिए तैयार होने के बाद इजरायल ने शनिवार को फिर से गाजा पर हमला कर दो लोगों को मार डाला। साथ ही दवाओं के गोदाम को भी नष्ट कर दिया।
इन हमलों पर इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के लड़ाकों को निशाना बनाया और हथियारों के गोदाम पर हमला कर उसे नष्ट किया है। इस बीच हमास के हथियार डालने के लिए सशर्त तैयार होने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।



