World
ब्रॉड पीक की चोटी पर नहीं था जाने का प्लान, फिर अचानक वहां क्यों गए पर्वतारोही निर्मल पुरजा?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में अपने अदम्य साहस और रिकॉर्ड्स के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल निम्स पुरजा का गुलाम कश्मीर स्थित ब्रॉड पीक पर आए एक भयानक हिमस्खलन की चपेट में आने से निधन हो गया है। उ
लेखक Shubham Kumar84K पढ़े गए
-1785595039518.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में अपने अदम्य साहस और रिकॉर्ड्स के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल निम्स पुरजा का गुलाम कश्मीर स्थित ब्रॉड पीक पर आए एक भयानक हिमस्खलन की चपेट में आने से निधन हो गया है। उनकी कंपनी 'एलीट एक्सपेड' ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की है। इस त्रासदी में उनके साथ गए अन्य गाइडों और साथियों के भी जीवित न बचने की आशंका है।
दूसरी ओर पुरजा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें कि निर्मल पुरजा ने अपनी इस यात्रा से ठीक पहले 27 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि ब्रॉड पीक पर चढ़ाई करना उनके प्लान में शामिल नहीं है।



