डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन और मोरक्को के बीच चल रहे सेउटा सीमा संकट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। स्पेनिश सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। मारे गए लोगों में से कुछ की मौत समुद्र में डूबने से हुई, जबकि कुछ समुद्री दीवार यानी ब्रेकवाटर बैरियर पार करते समय मची भगदड़ का शिकार हो गए।
गुरुवार और शुक्रवार के बीच लगभग 60,000 प्रवासियों ने स्पेन के इस छोटे से क्षेत्र की सीमा में घुसपैठ की। इस भारी घुसपैठ के बाद, स्पेन ने घोषणा की है कि वह समुद्र में ब्रेकवाटर बाड़ के साथ-साथ 500 मीटर लंबा एक नया कंटेनमेंट बैरियर स्थापित कर रहा है।