World
यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, 10 की मौत; कीव ने भी मॉस्को की रिफाइनरियों को बनाया निशाना
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने 72 घंटे में यूक्रेन पर दूसरी बार बड़ा हमला करके 10 लोगों को मार डाला। इस बार रूस के निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव रहा। रूस ने 27 बैलेस्टिक मिसाइलों समेत 35 मिसाइलों और 185 ड्रोन से हमला कर की
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए
-1785597149951.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने 72 घंटे में यूक्रेन पर दूसरी बार बड़ा हमला करके 10 लोगों को मार डाला। इस बार रूस के निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव रहा। रूस ने 27 बैलेस्टिक मिसाइलों समेत 35 मिसाइलों और 185 ड्रोन से हमला कर कीव को भारी नुकसान पहुंचाया है।
यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम रूस की केवल एक बैलेस्टिक मिसाइल को रोक पाया, बाकी अपने लक्ष्य से टकराईं। इस बीच यूक्रेन ने पलटवार करते हुए रूस के बाश्कोर्टोस्तान इलाके में स्थित तीन आयल रिफायनरियों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।



