World
केन्या में बहुमंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; दुकानों में मच गई लूटपाट
डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या की राजधानी नौरोबी में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इमारत के गिरने से कंक्रीट का ढेर बन गया और एक दर्जन से अधिक मंजिलें ए
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या की राजधानी नौरोबी में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इमारत के गिरने से कंक्रीट का ढेर बन गया और एक दर्जन से अधिक मंजिलें एक-दूसरे पर गिर गई हैं, जिनके बीच बहुत कम जगह बची है।
यह इमारत निर्माणाधीन थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे नैरोबी के ईस्टले इलाके में एक व्यस्त कमर्शियल सड़क पर यह इमारत ढह गई। यह इलाका अक्सर हजारों व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ से भरा रहता है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
