डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों देश 'गंगा जल बंटवारा संधि' के नवीनीकरण के लिए मौजूदा द्विपक्षीय तंत्र के जरिए बातचीत कर रहे हैं।
यह संधि 12 दिसंबर को खत्म हो रही है। इस दौरे की तारीखों को लेकर भारत या बांग्लादेश की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, रहमान के भारत दौरे की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि बातचीत किस नतीजे पर पहुंचती है। बांग्लादेश, 'गंगा जल बंटवारा संधि' पर सफल बातचीत को तारिक रहमान सरकार की एक जीत के तौर पर पेश करना चाहता है।