डिजिटल डेस्क, वियना। ऑस्ट्रिया ने शुक्रवार को चार रूसी राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया। ऑस्ट्रिया को लंबे समय से जासूसी का गढ़ माना जाता रहा है।
इसका कारण यहां के नरम जासूसी कानून और बड़ी संख्या में राजनयिकों की मौजूदगी है, क्योंकि इस शहर में कई अंतरराष्ट्रीय संगठन स्थित हैं।
एक ऑस्ट्रिया ई अधिकारी ने बताया कि इन राजनयिकों को जासूसी के आरोपों के चलते निकाला जा रहा है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में देश छोड़ने के लिए कहा गया है।