डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने हर नागरिक को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सांसद अरुण गोविल ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत ने स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं, ताकि सेवाओं तक पहुंच, किफायत और समानता सुनिश्चित की जा सके।
गोविल ने गुरुवार को स्वास्थ्य के अधिकार की न्यायिक प्रवर्तनीयता और जवाबदेही पर आयोजित चर्चा में भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दूरी, भाषा, इलाज का खर्च और कानूनी जानकारी की कमी जैसी बाधाएं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में रुकावट बन सकती हैं।