डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने शुक्रवार को हीलियम को क्रिटिकल मटेरियल घोषित किया। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार सेमीकंडक्टर बनाने के लिए हीलियम की अपरिहार्य भूमिका और इसकी वैश्विक आपूर्ति में बढ़ती रुकावटों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इस फैसले से हीलियम उत्पादकों को अधिक सरकारी वित्तीय सहायता मिल सकेगी और सरकार इसकी आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखेगी।
क्रिटिकल मटेरियल देश की आर्थिक वृद्धि, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा की तकनीक के लिए आवश्यक होते हैं, लेकिन उनकी आपूर्ति में उच्च जोखिम या अनिश्चितता होती है। हीलियम का उत्पादन मुख्य रूप से प्राकृतिक गैस के प्रसंस्करण के दौरान होता है।