आईएएनएस, वाशिंगटन। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिका में भारतीयों और एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक नेताओं की नफरत भरी बयानबाजी हिंसा में बदल सकती है।
साथ ही, उन्होंने शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश का समय रहते पता नहीं लगा पाने पर संघीय जांच एजेंसी (एफबीआइ) से सवाल किए जाने चाहिए।