डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने गुरुवार को अपने केबिन क्रू के लिए नई यूनिफॉर्म का अनावरण किया।
पीआईए के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नई यूनिफॉर्म 31 अक्टूबर से आधिकारिक रूप से इस्तेमाल में आएंगी। शुरुआत पीआईए के नए ड्रीमलाइनर की लंदन से इस्लामाबाद की उद्घाटन उड़ान से होगी। फैशन डिजाइनर हसन शहरयार यासीन के डिजाइन को पीआईए का नया चेहरा चुना है।
प्रेस विज्ञप्ति में इन यूनिफॉर्म को लंबी दूरी की उड़ानों के लिए टिकाऊ और एर्गोनॉमिक मूवमेंट के लिए डिजाइन किया गया बताया गया है। इनमें नरम, सांस लेने वाले कपड़े और स्ट्रक्चर्ड टेलरिंग का इस्तेमाल किया गया है।