डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में भीषण बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और पुनर्निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र के जलवायु क्षति कोष ने दो करोड़ डालर की अनुदान सहायता मंजूर की है। यह राशि भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और पुनर्वास पर खर्च की जाएगी।
नेपाल के कृषि, वन और पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला ‘फंड फार रिस्पांडिंग टू लास एंड डैमेज’ की विशेष बैठक में लिया गया।