डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने शुभकामना और सुरक्षा की प्रार्थना के लिए विमान से सिक्के नीचे फेंके और वह इंजन में घुस गए जिससे चीन साउदर्न एयरलाइंस की उड़ान में पांच घंटे से अधिक की देरी हो गई।
घटना चीन साउदर्न एयरलाइंस की उड़ान सीजेड380 के दौरान हुई, जो शंघाई से गुआंगझोउ जा रही थी। महिला यात्री विमान में सवार हो रही थीं तभी उन्होंने जेट इंजन की तरफ नौ सिक्के फेंक दिए।