डिजिटल डेस्क, न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड के आर्मी चीफ टोनी डेविस ने एक राने अनुचित संबंध और समय पर उसका खुलासा न करने की बात स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रक्षा मंत्री पॉल गोल्डस्मिथ को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि उनका यह आचरण सेना के मूल्यों के खिलाफ था और वह अपने अतीत के गलत फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।
डेविस ने कहा, 'यह इस्तीफा निजी कारणों से है, और मेरे द्वारा अतीत में की गई गलतियों का परिणाम है, जिसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। ये गलतियां रक्षा बल के मूल्यों के विपरीत थीं।'