डिजिटल डेस्क, यरुशलम। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के भयानक हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान से लेकर ईरान तक छिड़ी भीषण जंग के लगभग तीन साल बाद इजरायल में चुनाव हो रहा है। 27 अक्टूबर 2026 को आम चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 1 नवंबर 2022 के बाद हो रहे इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
चुनावी सर्वेक्षणों के अनुसार, इजरायल के आम चुनाव में मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाली मध्यमार्गी याशार के बीच है। हालांकि, इजरायल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी, यह तय करना आसान नहीं है।