डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से रूस पर लगे प्रतिबंधों को छूट देने को सही नहीं बताया है। यूक्रेन और अमेरिका के बीच खराब होते रिश्ते के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति का ये ताजा बयान सामने आया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ नहीं है ना ही उनके साथ उनके मतभेद व्यक्तिगत है। उन्होंने बस रूस को प्रतिबंधों में मिली ढील को यूक्रेन के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि इससे रूस सेना जंग को और लंबा खींच सकती है।