डिजिटल डेस्क, ताइपे। ताइवान में तूफान चांपी के आने से पहले काफी सतर्कता बरती जा रही है। 170 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना के मद्देनजर स्कूल और ऑफिसों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सैंकड़ों उड़ानें रद कर दी गई हैं।
तूफान ताइवान के काफी करीब पहुंच चुका है। इसके लिए प्रशासन पहले से अपनी तैयारी कर रहा है। आंधी और तेज बारिश के साथ खतरनाक मौसम की वजह से प्रशासन एहतियातन ये कदम उठा रहा है।