World
सर्बिया में पीएम पद के लिए मैदान में उतरे पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
डिजिटल डेस्क, बेलग्रेड। सर्बिया में संसदीय चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को मध्य बेलग्रेड में विपक्षी छात्र आंदोलन के हजारों समर्थक इकट्ठा हुए। वहीं देश के लंबे समय स
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बेलग्रेड। सर्बिया में संसदीय चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को मध्य बेलग्रेड में विपक्षी छात्र आंदोलन के हजारों समर्थक इकट्ठा हुए। वहीं देश के लंबे समय से नेता रहे अलेक्जेंडर वुसिक ने शहर के दूसरे हिस्से में एक रैली की।
'स्टूडेंट लिस्ट' - छात्रों के समर्थन वाले उम्मीदवारों का एक ऐसा गुट है, जो कि रविवार को होने वाले चुनावों के जरिए वुसिक की दक्षिणपंथी 'सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी' (SNS) के 14 साल से ज्यादा के शासन को खत्म करना चाहता है। इस गुट का कोई एक नेता नहीं है, लेकिन हजारों लोगों का समर्थन इस ग्रुप को हासिल है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
