डिजिटल डेस्क, ब्रसेल्स। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आइसीसी) और इसके मुश्किल दौर से गुजर रहे कर्मचारियों को यूरोपीय संघ के मानवाधिकारों से जुड़े सबसे बड़े सम्मान सखारोव पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार ऐसे समय में मिला है, जब ट्रंप प्रशासन ने नीदरलैंड के हेग में स्थित इस कोर्ट पर कई नए और कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।