World
शांति वार्ता की तारीख तय होने के बावजूद रूस-यूक्रेन के बीच भीषण हमले, कीव पर दागी गईं 21 बैलेस्टिक मिसाइलें
डिजिटल डेस्क, कीव। शांति के लिए वार्ता की तारीख और स्थान तय होने के बावजूद गुरुवार को रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर तीन बार में 21 बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए
-1792693316746.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, कीव। शांति के लिए वार्ता की तारीख और स्थान तय होने के बावजूद गुरुवार को रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर तीन बार में 21 बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इन हमलों से कीव के कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन जनहानि की सूचना नहीं है।
दर्जन भर से ज्यादा अन्य इलाकों में रूसी हमलों में दो लोग मारे गए और 34 घायल हुए हैं। रूस ने कहा है कि इन हमलों में यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जबकि यूक्रेन के 630 ड्रोन से हमलों में रूस की राजधानी मास्को के नजदीक दो लोग घायल हुए हैं, बेलगोरोद में यूक्रेन के हमले में एक व्यक्ति मारा गया और कई घायल हुए हैं।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
