World
ओहियो गवर्नर के लिए जेडी वेंस ने किया विवेक रामास्वामी का समर्थन, बोले- टैक्स कम करने और नौकरियां लाने का विजन
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो के मतदाताओं से विवेक रामास्वामी को गवर्नर चुनने की अपील की। सिनसिनाटी में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी रामास्वामी के पक्ष में बात रखते
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो के मतदाताओं से विवेक रामास्वामी को गवर्नर चुनने की अपील की। सिनसिनाटी में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी रामास्वामी के पक्ष में बात रखते हुए प्रापर्टी टैक्स, घर के मालिकाना हक और मैन्युफैक्चरिंग नौकरियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
तीन नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्रचार करते हुए वेंस ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि रामास्वामी का कारोबारी अनुभव और युवा परिवारों के लिए उनके प्रस्ताव, मतदाताओं को उनका समर्थन करने की ठोस वजह देते हैं। वेंस ने कहा, 'उन्होंने ओहियो राज्य में प्रापर्टी टैक्स कम करने की बात कही है। हम बहुत ज्यादा टैक्स देते हैं।'

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
