पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने प्रवासियों के मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ की रिपोर्ट में देश के खिलाफ किए गए अमर्यादित, "अस्पष्ट और निराधार" उल्लेखों को पूरी दृढ़ता के साथ खारिज कर दिया है।
भारत का कहना है कि टाइपिंग की गलतियों और अस्पष्ट भौगोलिक शब्दों के जरिये किसी विशेष देश पर आरोप नहीं लगाए जा सकते।