डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं। वहीं एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिका और इजरायल अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद ईरान पर नए सैन्य हमलों की योजना बना रहे हैं।
वहीं तेहरान ने किसी भी नए हमले का जवाब ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्स’ नामक हथियार से देने की धमकी दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।