डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब की तेल दिग्गज कंपनी अरामको ने गुरुवार को अपने मुख्यालय से बाकी बचे कर्मचारियों को भी खाली करने का आदेश दिया है। एएफपी को दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्वी सऊदी अरब स्थित मुख्यालय पर पिछले हफ्ते हुए हमले के बाद गैर-जरूरी कर्मचारी पहले से ही घर से काम कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, अब बाकी कर्मचारियों को भी अगले आदेश तक घर से काम करने को कहा गया है। एक सूत्र ने कहा कि कर्मचारियों के लिए इवैक्यूएशन ऑर्डर जारी किया गया, कोई खास वजह नहीं बताई गई। आवासीय इलाकों को बंद या खाली नहीं किया गया है।