World
तिब्बत में आया विनाशकारी भूकंप, अब तक 16 लोगों की मौत और 32 घायल; बचाव अभियान जारी
रॉयटर, बीजिंग। चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार शाम को आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। सैकड़ों
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

रॉयटर, बीजिंग।चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार शाम को आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और उत्तरी शहर नाग्चू में आपातकालीन बचाव अभियान जारी है।
सात तीव्रता के इस भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में तीन से चार तीव्रता के कई हल्के झटके भी दर्ज किए गए। जनवरी 2024 के बाद से चीन में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
