डिजिटल डेस्क, यरूशलेम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में ईरान के खिलाफ इजरायल की प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को रोक दिया था। इजरायली मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने साफ कहा, 'यह एक गलत रिपोर्ट है। एक दिन सच सामने आ ही जाएगा।
नेतन्याहू ने अपनी बात पर जोर देते हुए आगे कहा, 'सच तो हमेशा सामने आ ही जाता है। आप जानते हैं, ये सभी फर्जी खबरें बहुत जल्दी खत्म हो जाती हैं या बेअसर हो जाती हैं, क्योंकि आखिरकार सच सामने आ ही जाता है।'