डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस ने बुधवार को 74 वर्षीय अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबर्ड को अपनी जेल से रिहा कर दिया है। हबर्ड पर साल 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान यूक्रेन की तरफ से 'भाड़े के सैनिक' के तौर पर लड़ने आरोप था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत में हबर्ड की रिहाई की मांग की थी।