डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से ठीक दो हफ्ते पहले देश की सियासत गरमा गई है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के खिलाफ संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है।
डेमोक्रेट्स का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन राज्यों के चुनाव संपन्न कराने के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहा है और स्थानीय चुनाव अधिकारियों को अवैध मांगों को मानने के लिए डरा-धमका रहा है।