डिजिटल डेस्क, दोहा। तुर्किए, कतर, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ने आपस में सैन्य और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ऐतिहासिक 'बद्र' (Badr) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
कतर की राजधानी दोहा में चारों देशों के रक्षा मंत्रियों ने एक साथ आकर डील पर मुहर लगाई। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य चारों देशों के बीच रक्षा तकनीक, रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है।