रॉयटर, रियाद। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने कहा है कि मिस्र जरूरत पड़ने पर सऊदी अरब की क्षेत्रीय अखंडता और उसकी सीमाओं की रक्षा के लिए सैन्य सहायता देगा, लेकिन हूतियों पर हमला नहीं करेगा।
बुधवार को राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर अपने हमले तेज कर दिए हैं।