पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वरिष्ठ रक्षा विशेषज्ञ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) जुबैर महमूद हयात ने बुधवार को भारत के साथ विवादों के समाधान पर जोर दिया।
उन्होंने चेतावनी दी कि मूल समस्याओं का समाधान किए बिना किसी संकट को समाप्त करना भविष्य में अधिक खतरनाक टकराव का रास्ता खोल सकता है।