एएनआई, बलूचिस्तान। बलूचिस्तान के केच और मस्तुंग जिलों में अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों को कथित तौर पर जबरन गायब कर दिया गया है, जबकि एक अन्य लापता व्यक्ति घर लौट आया है।
द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, केच के तुम्प इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कोहाद में कई घरों पर छापा मारा और चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
उनकी पहचान बिलाल, सबित, मरवान और अदील के रूप में हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे कहां हैं।