डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान ने अभी तक सबक नहीं सीखा है। वह अभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। नेतन्याहू ने दक्षिणी इजरायल में इजरायली डिफेंस फोर्सेस (आइडीएफ) के कैडेटों के दीक्षा समारोह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, 'ईरानी शासन ने अब तक सबक नहीं सीखा है। मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता (दिवंगत आयतुल्ला अली खामेनेई) के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया है। ईरान फिर विनाशकारी हथियार विकसित करने का प्रयास कर रहा है।'