डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के सैन जोस में एक्सप्रेसवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक छोटा विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए सीधे सड़क पर आ गिरा।
ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार के डैशकैम में कैद हुए इस खौफनाक हादसे में विमान का पंख स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराकर विमान औंधे मुंह सड़क पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार दो वयस्कों और एक बच्चे सहित सभी यात्री इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।